88वीं जयंती पर याद किए गए किशोर

महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की 88वीं जयंती पर शुक्रवार को पश्चि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Aug 2017 02:46 AM (IST) Updated:Sat, 05 Aug 2017 02:46 AM (IST)
88वीं जयंती पर याद किए गए किशोर
88वीं जयंती पर याद किए गए किशोर

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की 88वीं जयंती पर शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

मेदिनीपुर के नीमतला चौक में स्थानीय सामाजिक संस्था नूतन आलो की ओर से स्वर्गीय किशोर कुमार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों में प्रदीप साहा व रवींद्र नाथ आदि उपस्थित रहे, वहीं शुक्रवार की शाम किशोर कुमार लवर्स फोरम की ओर से विद्यासागर हॉल में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अशोक पाल व रवि जाना समेत अन्य लोगों ने कहा कि शहर ही नहीं बल्कि समूचे देश और दुनिया में बड़ी संख्या में लोग किशोर कुमार के प्रशंसक हैं। फिल्म व गायन जगत को उनके द्वारा दिया गया योगदान कभी नहीं भूलाया जा सकता है। आज भी उनके गीतों को सुनने पर ऐसा लगता है कि वे हमारे बीच जीवित हैं। उनकी आवाज में अजीब गहराई है। लगता है मानो कोई युवा अपने दिल की बानगी पेश कर रहा हो। देश के सभी भाषाओं में उनके द्वारा गाए गए गीत देश की अमूल्य धरोहर है।

chat bot
आपका साथी