याद किए गए गायक स्व. किशोर कुमार

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के नीमतला स्थित सामाजिक संस्था नूत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 04 Aug 2019 09:43 PM (IST)
याद किए गए गायक स्व. किशोर कुमार
याद किए गए गायक स्व. किशोर कुमार

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के नीमतला स्थित सामाजिक संस्था नूतोन आलो के तत्वावधान में रविवार को गायक स्व. किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया। संस्था के पदाधिकारियों में शामिल राजा दास ने बताया कि स्व. किशोर कुमार भारतीय संगीत जगत के महान गायक थे। उनका जन्म 1929 को आज ही के दिन मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। फिल्म जगत को उन्होंने एक से बढ़ कर एक उम्दा गीत दिए हैं। 1987 को वे दुनिया छोड़ गए। जिले के तमाम प्रशंसक हर साल उन्हें याद करते हैं। रविवार को उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशोर कुमार की गीतों का गायन हुआ। रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला देर तक चलता रहा। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष इस आयोजन को और भी बड़े स्तर पर करने का प्रयास किया जाएगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी