मेदिनीपुर पहुंचा नेताजी जयंती प्रचार अभियान का टैबलो

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : नेताजी जयंती के अवसर पर निकाला गया टैबलो शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 06:59 PM (IST)
मेदिनीपुर पहुंचा नेताजी जयंती प्रचार अभियान का टैबलो
मेदिनीपुर पहुंचा नेताजी जयंती प्रचार अभियान का टैबलो

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : नेताजी जयंती के अवसर पर निकाला गया टैबलो शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर पहुंचा। अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने टैबलो का भव्य स्वागत किया। पार्टी की जिला समिति के महासचिव तपन माईती ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह टैबलो कूचबिहार से शुरू हुआ था।

11 से 21 जनवरी तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह वीरभूम, आसनसोल तथा बांकुड़ा के रास्ते शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी पहुंचा। संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों ने भी इसका भव्य स्वागत किया। जिला मुख्यालय मेदिनीपुर पहुंचने के बाद टैबलो को लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर परिक्रमा की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों व सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट के दौर में हर नागरिक देश की वर्तमान दशा से ¨चतित और परेशान हैं। ऐसे में हर किसी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सिद्धांतों और आदर्शों से ही उम्मीद है। इसके लिए हर नागरिक को देशभक्त बनने के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना होगा। तभी देश मजबूत और खुशहाल बन सकेगा।

chat bot
आपका साथी