माकपा में जोनल व लोकल समिति खत्म

देश की पुरानी वाम राजनीतिक दल मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में अब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 02:46 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 02:46 AM (IST)
माकपा में जोनल व लोकल समिति खत्म
माकपा में जोनल व लोकल समिति खत्म

विजय शंकर वर्मा, खड़गपुर : देश की पुरानी वाम राजनीतिक दल मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में अब जोनल व लोकल समितियों का अस्तित्व खत्म कर दिया गया है। माकपा में अब जोनल समिति के स्थान पर एरिया समिति कार्य करेगी। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में भी माकपा की ओर से जोनल व लोकल समितियों को भंग कर दिया गया है।

जोनल समिति के स्थान पर 27 जून को यहां भी एरिया समिति का गठन किया गया है। एरिया समिति में कुल 17 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति का संयोजक सबूज घोड़ाई को बनाया गया है। पहले खड़गपुर में माकपा की छह लोकल समितियां काम कर रही थी। इनमें खरीदा, म¨लचा, इंदा, नीमपुरा, मध्य टाउन व प्रेम बाजार लोकल समिति शामिल थी। एक जोनल समिति भी थी। लोकल व जोनल समितियों में सचिव का पद शीर्ष था, लेकिन जोनल व लोकल समितियां भंग होने के साथ ही सचिव पद भी खत्म हो गया। अब शाखा समिति, एरिया समिति व जिला समिति के मार्फत ही माकपा ने पार्टी का संचालन करने का निर्णय लिया है। खड़गपुर में फिलहाल माकपा की कुल 36 शाखा समिति है। प्रत्येक समिति में सात से लेकर 15 सदस्य हैं। पश्चिम मेदिनीपुर जिला माकपा सचिव परिषद के सदस्य अनित बरण मंडल ने कहा कि पार्टी में अब जोनल व लोकल समितियों का कोई स्थान नहीं रहेगा। जोनल समिति के स्थान एरिया समिति का गठन किया गया है। शाखा समिति, एरिया समिति व जिला समिति के माध्यम से ही पार्टी का संचालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी