शहर में समस्या बनता जा रहा प्रदूषण

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के कई जगहों पर प्रदूषण गं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 07:37 PM (IST)
शहर में समस्या बनता जा रहा प्रदूषण
शहर में समस्या बनता जा रहा प्रदूषण

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के कई जगहों पर प्रदूषण गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है, लेकिन इसे लेकर न तो प्रशासन और न ही राजनीतिक पार्टियों की ओर से ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है। खड़गपुर के ग्रामीण जगहों पर स्थित कुछ कल-कारखानों की ओर से विभिन्न गांवों के साथ ही शहरी क्षेत्र इलाके में भी प्रदूषण का फैलाव यथावत जारी है।

धूल भरे काले धुएं के फैलाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। खड़गपुर नगरपालिका अंतर्गत वार्ड-5 से लेकर 11 के भीतरी जगहों पर प्रदूषण से हजारों लोग परेशान हैं। वहीं गोकुलपुर, शोभापुर, कपतिया आदि ग्रामीण इलाके में भी हजारों लोग प्रदूषण का दंश झेलने पर विवश हैं। प्रदूषण की भीषण समस्या को लेकर नागरिकों की ओर से कई बार आवाज भी बुलंद की जा चुकी है। कल-कारखानों के समक्ष विरोध प्रदर्शन के साथ ही नागरिक प्रशासन से जुड़े विभिन्न उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन समस्या का कोई निदान नहीं निकला। प्रदूषण से जहां कुएं का पानी भी दूषित हो जा रहा है। वहीं इससे कई लोग श्वांस कष्ट, हृदय रोग, चर्म रोग आदि बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।

============

क्या कहते हैं लोग :-

फोटो 03 :- प्रदूषण से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर प्रशासन व राजनीतिक पार्टियों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

टीके भुइयां, लालडांगा, खड़गपुर।

फोटो 04 :- प्रदूषण से सैकड़ों लोग पीड़ित है। हमलोग इसके खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नही हो रही है। गोविद घोष, गोकुलपुर, खड़गपुर।

फोटो 05 :- प्रदूषण के कारण घरों में रहना भी हमलोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। कई लोग अक्सर बीमार भी हो जा रहे हैं। प्रशासन को इस पर गंभीर रूप से ध्यान देना चाहिए। छाया भक्ता, लालडांगा, खड़गपुर।

फोटो 06 :- प्रदूषण जैसे गंभीर समस्या को लेकर सभी लोगों को सामूहिक रूप से काम करने की जरूरत है। तभी इस भीषण समस्या से लोगों को छुटकारा मिल पाएगा।

दीपक दत्त, लालडांगा, खड़गपुर।

===========

क्या कहते हैं नपा के पदाधिकारी

प्रदूषण की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नपा प्रशासन की ओर से काम किया जा रहा है। कल-कारखानों के प्रतिनिधियों संग बैठक कर शीघ्र ही समस्या का कोई हल निकाला जाएगा। शेख हनीफ, उपाध्यक्ष, खड़गपुर नगरपालिका

chat bot
आपका साथी