हजारों ने ग्रहण किया मां काली का महाप्रसाद

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर स्थित संस्था खड़गपुर जागृति क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 06:36 PM (IST)
हजारों ने ग्रहण किया मां काली का महाप्रसाद
हजारों ने ग्रहण किया मां काली का महाप्रसाद

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर स्थित संस्था खड़गपुर जागृति की ओर से शुक्रवार को दो हजार लोगों के बीच मां काली का महाप्रसाद वितरित किया गया। वार्षिक काली पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से महाप्रसाद वितरण का आयोजन पूजा पंडाल के सामने गोल बाजार स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में किया गया।

स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से भी काफी तादाद में लोगों ने आकर यहां महाप्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर खड़गपुर जागृति के सदस्य दामोदर राव समेत संस्था से जुड़े तमाम सदस्य मौजूद रहे। गोल बाजार राम मंदिर से संलग्न प्रियदर्शिनी पार्क में छह नवंबर से आयोजित काली पूजा महोत्सव के क्रम में यहां प्रतिमा का विसर्जन शनिवार की शाम को शोभायात्रा निकाल कर किया जाएगा। दामोदर राव ने कहा कि हमलोग हर वर्ष काली पूजा महोत्सव का आयोजन करते हैं। पूजा महोत्सव के लेकर इस वर्ष राम मंदिर सड़क पर आकर्षक रंगोली भी हमलोगों ने बनाया है। जिसे काफी लोगों ने पसंद किया है। इधर ओल्ड सेटलमेंट, नीमपुरा सहित अन्य जगहों पर भी आयोजित काली पूजा महोत्सव के दौरान शुक्रवार को हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद बांटे गए।

chat bot
आपका साथी