भाजपा ने की भारतमाता की पूजा

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के वार्ड-19 स्थित घोषपाड़ा में भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 07:40 PM (IST)
भाजपा ने की भारतमाता की पूजा
भाजपा ने की भारतमाता की पूजा

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के वार्ड-19 स्थित घोषपाड़ा में भाजपा की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतमाता की पूजा की गई। चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष समित दास, भाजपा की उत्तर मंडल कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, दीपसोना घोष, हेमलता सिन्हा, बी1 सोमा समेत काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। दीपसोना घोष ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतमाता की पूजा हमलोगों ने की है। इसे लेकर सभी लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है, वहीं भाजपा की ओर से ट्रैफिक में गणतंत्र दिवस के मौके पर सौ बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। भाजपा की उत्तर मंडल कमेटी की ओर से ओल्ड म¨लचा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में काफी तादाद में बच्चों के बीच निश्शुल्क शिक्षण सामग्रियां बांटी गई।

chat bot
आपका साथी