ईद को ले भाजपा ने किया वस्त्र वितरित

संवाद सहयोगी, खड़गपुर : खुशियों के त्योहार ईद-उल-फितर को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 06:32 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 06:32 PM (IST)
ईद को ले भाजपा ने किया वस्त्र वितरित
ईद को ले भाजपा ने किया वस्त्र वितरित

संवाद सहयोगी, खड़गपुर : खुशियों के त्योहार ईद-उल-फितर को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को वस्त्र बांटे गए। वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन भवानीपुर में स्थित अजीजिया हाइस्कूल के समक्ष किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के महासचिव विश्वप्रिय रायचौधरी, पश्चिम मेदिनीपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र झा, दल के जिला पर्यवेक्षक गौतम चौधरी, भाजपा की खड़गपुर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष उत्तम बेरा, मध्य मंडल के अध्यक्ष पी. सोमनाथन, उत्तर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल समेत काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।

भाजपा महासचिव विश्वप्रिय रायचौधरी ने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है। खुशी के इस मौके पर भाजपा की ओर से गरीब मुस्लिम भाइयों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए वस्त्र वितरण किया गया है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र झा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है। गैर भाजपा दल ही आज धर्म को लेकर राजनीति करने लगी है, जबकि भाजपा केवल विकास की बात कर रही है। इसलिए ईद को देखते हुए भाजपा की ओर से भी सैकड़ों गरीब मुस्लिम नागरिकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया है। त्योहार के मौके पर नए वस्त्र मिलने पर गरीबों के चेहरे पर भी खुशी देखी गई।

chat bot
आपका साथी