गोरूमारा में आयी खुशहाल,पालतू हाथी ने दिया शावक को जन्म

कैचवर्ड स्वागत -राज्य में पालतू हाथियों की संख्या हुई 111 -शावक का हुआ नामकरण मतिरानी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 06:28 PM (IST)
गोरूमारा में आयी खुशहाल,पालतू हाथी ने दिया शावक को जन्म
गोरूमारा में आयी खुशहाल,पालतू हाथी ने दिया शावक को जन्म

कैचवर्ड: स्वागत

-राज्य में पालतू हाथियों की संख्या हुई 111

-शावक का हुआ नामकरण, मतिरानी हथिनी के बेटे का नाम रखा गया युवराज

संवाद सूत्र, मालबाजार: गोरुमारा जंगल में हाथियों के झुंड में एक नए मेहमान का आगमन हुआ। यहा पालतू हथिनी ने एक नर शावक को जन्म दिया। शनिवार तड़के नए मेहमान के शामिल होने से वनकíमयों और पशु प्रेमियों में खुशी का माहौल है। वन विभाग की माने तो हथिनी व शावक दोनों बिल्कुल स्वस्थ है। शावक के पिता का नाम किरणराज है। जानकारी के अनुसार मतिरानी नामक हथिनी 18-20 महीने से गर्भवती थी। पहले वह गोरुमारा के पिलखाना में थी। बाद में उसे धूपझोड़ा के गाछबाड़ी में लाया गया। नए मेहमान के आने से अब राज्य में पालतू हाथियों की कुल संख्या 111 हो गई है। वनमंत्री राजीव बनर्जी शावक का नामकरण करेंगे। उक्त जानकारी वन्यप्राणी विभाग के प्रधान वनपाल विनोद कुमार यादव ने दी है। गोरुमारा नॉर्थ रेंज के रेंजर अयान चक्रवर्ती ने कहा कि शावक का जन्म लेना वन विभाग और पशुप्रेमियों के लिए काफी खुशी की खबर है।

वनमंत्री राजीव बनर्जी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पालतू हाथी उनलोगों के जरूरी है। हाथी के नए शावक का नाम युवराज रखा गया है।

कैप्शन: अपने नवजात बेटे युवराज के साथ हथिनी मतिरानी

chat bot
आपका साथी