कॉलेज छात्र को चाकू मारने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी के आनंद चंद्र कॉलेज में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान चाकू घोंप कर एक छात्र की हत्या की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 07:04 PM (IST)
कॉलेज छात्र को चाकू मारने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
कॉलेज छात्र को चाकू मारने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। गुरुवार को आनंद चंद्र कॉलेज (एसी कॉलेज) के सोशल कार्यक्रम के दौरान द्वितीय वर्ष के छात्र को चाकू मारने के मामले में जलपाईगुड़ी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शुभंकर मंडल कॉलेज के प्रथम वर्ष का छात्र है, वहीं विधान राय बाहरी तत्व है। दोनों ही जलपाईगुड़ी के निवासी हैं।
दोनों के खिलाफ धारा 341/326/307/506/34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गुरुवार को ही गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। कॉलेज के प्राचार्य अब्दुर रज्जाक ने कहा कि कॉलेज के भीतर कोई ऐसी घटना नहीं घटी है। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर, जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष तथा विधायक सौरभ चक्रवर्ती ने कहा कि कॉलेज में इस तरह की घटना अवांछित है। पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है। इसमें राजनीति का कोई मामला नहीं है। उन्होंने कानून पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच के बाद पुलिस ही सच्चाई का खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कॉलेज के गेट के सामने छात्रों के बीच विवाद के दौरान दूसरे वर्ष के छात्र सौरभ मजूमदार पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद घायल सौरभ को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में रेफर किया गया।
chat bot
आपका साथी