धूमधाम से मनाई गई हरि तालिका तीज, सरकारी छुट्टी की मांग

संवाद सूत्र, नागराकाटा: डुवार्स में बुधवार को हिंदु महिलाओं ने बड़े धूमधाम से हरि तालिका

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:14 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 05:14 PM (IST)
धूमधाम से मनाई गई हरि तालिका तीज, सरकारी छुट्टी की मांग
धूमधाम से मनाई गई हरि तालिका तीज, सरकारी छुट्टी की मांग

संवाद सूत्र, नागराकाटा: डुवार्स में बुधवार को हिंदु महिलाओं ने बड़े धूमधाम से हरि तालिका तीज पर्व मनाया। इसके साथ एक बार फिर से तीज पर्व के दिन महिलावों को एक दिन छुट्टी देने की मांग उठी है। जो महिला चाय बागान व सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा वेतन सहित एक दिन की छुट्टी देने की मांग की गई है। हरि तालिका तीज पर्व विशेष कर हिंदु महिलाओं का महान पर्व माना जाता है। इस दिन डुवार्स के विभिन्न स्थानों में महिलाओं तीज पर्व मनाया। विशेष कर डुवर्स के बानारहाट थाना स्थित डायना नदी में तीज व्रतधारी महिलाओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डायना नदी में डुवार्स के विभिन्न चाय बागान से आई महिलाओं को एक साथ नदी के तट पर पूजा अर्चना व नृत्य करते देखा गया । हरि तालिका तीज में महिलाएं गंगा के तट पर जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करतीं है । यह व्रत महिलाएं विषेश कर अपने पति के लंबी आयु, परिवार और गाव में सुख शान्ति के लिए करती है।

मोराघाट चाय बागान की महिला चाय श्रमिक सुनिता दुवे, मोराघाट चाय बागान की आगनबाड़ी कर्मी देवीमाया कुवर, लुकसान से आई हुई गोमा अधिकारी, राधा छेत्री, अंजली छेत्री, केलाबाड़ी बजार निवासी लक्ष्मी छेत्री, गीता छेत्री, गेन्द्रापाडा कि शिक्षिका पुर्णिामा शर्मा, पाड़ा चाय बागान की महिला श्रमिक माईली तामंग, कारबोला चाय बागान की महिला श्रमिक संगीता कामी, देवपाड़ा की साक्षी विश्वकर्मा जैसे महिलाओं ने बताया कि हरि तालिका तीज पर्व महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । सभी एक दिन का व्रत करती हैं। इसलिये चाय बागान समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को छुट्टी मिलनी चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में किसी को बिना छुट्टी किसी को छुट्टी मिलता तो किसी को नहीं बागान में काम करनेवाली अधिकांश महिलाओं को अपना काम छोड़कर आना पड़ता है। वे लोग भी मुख्यमंत्री से तीज पर्व पर छुट्टी की मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी