तीन घंटे तक रेल लाइन के किनारे पड़ा रहा घायल

- रेल कर्मियों के उदासीन रवैये से लोगों में रोष का माहौल - फिलहाल जलपाईगुड़ी सुपर स्प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 05:38 PM (IST)
तीन घंटे तक रेल लाइन के किनारे पड़ा रहा घायल
तीन घंटे तक रेल लाइन के किनारे पड़ा रहा घायल

- रेल कर्मियों के उदासीन रवैये से लोगों में रोष का माहौल

- फिलहाल जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा इलाज

संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: फिर एक बार रेल की लापरवाही व अमानवीय चेहरा प्रकाश में आया है। धुपगुड़ी ग्राम स्टेशन से सटे इलाके में ट्रेन की टक्कर से घायल यात्री घंटों तड़पने के बावजूद उसे अस्पताल ले जाने के लिए रेल विभाग से कोई सामने नहीं आया। यहां तक कि रेल विभाग के अधिकारियों को फोन करने के बावजूद घायल के मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। बाध्य होकर स्थानीय लोगों ने ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार शाम को ग्राम के लोग गाय चराने के लिए मैदान में गए हुए थे। इस दौरान रेल लाइन के किनारे व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा। फिर उनलोगों ने घटना की जानकारी धुपगुड़ी के खलाईग्राम स्टेशन व धुपगुड़ी स्टेशन के अधिकारियों को दी। लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी रेल से कोई नहीं आया। इसके बाद दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। कुछ देर में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को बरामद कर धुपगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक चिकित्सा होने के बाद भी जरूरी चिकित्सा नहीं हो पाई। इधर, सूचना पाकर धुपगुड़ी नगरपालिका के वाइस चेयरमैन अस्पताल पहुंचकर मरीज व उसके परिजन से बात किया। फिर उसे जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का नाम विरेन उराव (45) बताया गया। वह फालाकाटा के सरुगांव चाय बागान का निवासी है। विरेन ट्रेन में सवार होकर धुपगुड़ी में काम करने के लिए आ रहा था। इस दौरान अचानक खोलाई गांव के पास वह ट्रेन से गिर गया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक रेल लाइन के किनारे घायल अवस्था में गिरे रहने के बाद भी उसे अस्पताल ले जाने के लिए कोई रेल कर्मी आगे नहीं आया। रेल के उदासीन रवैये के कारण लोगों में आक्रोश का माहौल देखा गया।

chat bot
आपका साथी