एक हजार श्रमिक तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन में शामिल

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: डुवार्स स्थित तासटी चाय बागान के अलग-अलग संगठनों से करीब एक हजार श्रमि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 06:13 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 06:13 PM (IST)
एक हजार श्रमिक तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन में शामिल
एक हजार श्रमिक तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन में शामिल

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: डुवार्स स्थित तासटी चाय बागान के अलग-अलग संगठनों से करीब एक हजार श्रमिक तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन में शामिल हो गए। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूनियन के उपाध्यक्ष मान्ना लाल जैन ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि आरएसपी, सीपीआइएम, भाजपा, आदिवासी विकास परिषद समेत कई संगठन के श्रमिक तृणमूम कांग्रेस में शामिल हुए हैं। राज्य सरकार चाय बागान इलाकों में लगातार श्रमिकों के हित में काम कर रही है। सरकारी योजनाओं में श्रमिकों को शामिल किया जा रहा है। यही कारण है कि श्रमिकों का तृणमूल कांग्रेस पर विश्वास बढ़ते जा रहा है। इस दिन एक हजार श्रमिक के पार्टी में शामिल होने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।

chat bot
आपका साथी