जलपाईगुड़ी में लूटपाट के बाद एलआइसी कर्मी महिला की हत्या

जलपाईगुड़ी में अपराधियों ने घर में घुस कर लूट के बाद एलआइसी कर्मी महिला की हत्या कर दी।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 07:15 PM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 07:15 PM (IST)
जलपाईगुड़ी में लूटपाट के बाद एलआइसी कर्मी महिला की हत्या
जलपाईगुड़ी में लूटपाट के बाद एलआइसी कर्मी महिला की हत्या

जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता] । जलपाईगुड़ी के पुरातन पांडा पाड़ा इलाके में एक घर से महिला का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान जलपाईगुड़ी एलआइसी कर्मचारी गोपा शर्मा (55) के रूप में हुई है। घटना की जांच के लिए पहुंची पुलिस ने गोपा की नौकरानी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। जलपाईगुड़ी के डीएसपी हेडक्वार्टर प्रदीप सरकार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

प्रथमदृष्टया पूजा से पहले लूट के बाद हत्या का मामला लग रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस की पूछताछ में नौकरानी ने बताया है कि शुक्रवार की रात दो लोग किराये पर घर मांगने आए थे, लेकिन वह काम करके अपने घर वापस लौट गई थी।

पुलिस का अनुमान है कि किराये पर घर मांगने वालों ने ही लूटपाट के बाद महिला की हत्या की होगी। सूचना पाकर कोतवाली थाना के आइसी विश्वाश्रय सरकार व डीएसपी हेडक्वार्टर प्रदीप सरकार स्वयं मौके पर पहुंचे। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बताया गया कि शनिवार की सुबह गोपा की नौकरानी काम करने आई थी। काफी पुकारने के बाद भी घर का दरवाजा नहीं खोले जाने पर वह वापस लौट गई थी। घर में पंखा व टीवी चलता देखकर उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने भी गोपा के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में घर का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो भीतर सामान बिखरे पड़े थे और गोपा का शव सीढ़ी पर मिला। उसके गले में फंदा डाला गया था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस रक्त का नमूना साथ ले गई।

chat bot
आपका साथी