ब्लॉक अध्यक्ष बदले जाने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं में नाराजगी

जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशी के नजदीक राजगंज ब्लाक अध्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 06:41 PM (IST)
ब्लॉक अध्यक्ष बदले जाने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं में नाराजगी
ब्लॉक अध्यक्ष बदले जाने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं में नाराजगी

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी : आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशी के नजदीक राजगंज ब्लाक अध्यक्ष के बदले जाने से तृणमूल कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। यह आरोप तृणमूल जिलाध्यक्ष के खिलाफ लग रहा है। बागी नेता कृष्ण दास को खुश करने के लिए उसके नजदीकी विधान राय को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि जलपाईगुड़ी तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष किसान कुमार कल्याणी ने राजगंज ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष का बदलाव किया। जिलाध्यक्ष घोषित ब्लाक अध्यक्ष को हटाकर विधान नायक को बनाया गया है। जिसके बाद से आपसी लोगों में विवाद शुरू हो गया है।

मालूम हो कि इस बार राजगंज के प्रत्याशी तीन बार के विधायक खगेश्वर राय को बनाया गया है। लेकिन दल में राजगंज के प्रत्याशी न बनने पर जलपाईगुड़ी तृणमूल के एसटी,एसटी शाखा का कार्यभार संभाल रहे कृष्ण दास ने विद्रोह शुरू कर दिया। उसके लोगों ने यहां तक कि पथ अवरोध भी किया। केवल यही नहीं, निर्दलीय होकर चुनाव लड़ने की धमकी दी थी। उसके बाद अभिषेक बनर्जी ने उसे कोलकाता में बुलाकर चर्चा की। वहां से लौटने के बाद कृष्ण दास ने कहा कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिले में प्रचार करेंगे। उसके बाद जिला तृणमूल कांग्रेस ने उसे खुश करने के लिए उसके सहयोगी विधान राय को ब्लाक अध्यक्ष बनाया। वही विधायक के नजदीकी लक्ष मोहन राय को हटा दिया गया। इसे लेकर खगेश्वर राय ने कहा कि जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान यह काम नहीं करने से भी चलता। लेकिन मुझे कोई समस्या नहीं है। सभी को लेकर काम करेंगे। हमलोगों को मुख्य शत्रु भाजपा है।

वही तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने कहा कि कृष्ण दास के साथ कोलकाता में एक फैसला हुआ था। राज्य नेतृत्व के निर्देश पर राजगंज ब्लाक अध्यक्ष बदला गया है।

chat bot
आपका साथी