ब्रिज का पीलर लटकने से लोगों में दहशत

संवाद सूत्र, नागराकाटा: नागराकाटा ब्लॉक के दो ब्रिज की हालत बदहाल व जर्जर होने से लोगों म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 04 Oct 2018 07:30 PM (IST)
ब्रिज का पीलर लटकने से लोगों में दहशत
ब्रिज का पीलर लटकने से लोगों में दहशत

संवाद सूत्र, नागराकाटा: नागराकाटा ब्लॉक के दो ब्रिज की हालत बदहाल व जर्जर होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शिकायत करने के पर प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मरम्मत का आश्वासन दिया गया है। सुखानी नदी के उपर बनी पुल वर्तमान समय में झूलते हुए अवस्था में देखा जा रहा है। ये ब्रिज नागराकाटा बस्ती में घुसने का एकमात्र मार्ग है। भारी बारिश का ब्रिज पर काफी प्रभाव पड़ा है। फलस्वरूप वर्तमान समय में पीलर का कुछ हिस्सा उपर उठ गया है।

ज्ञातव्य है कि नागराकाटा बस्ती में करीब दो हजार लोग निवास करते हैं। यहां के लोगों के लिए यातायात का मुख्य मार्ग यही ब्रिज है। आसपास के चाय बागान के अलावा दूसरे भारी वाहन भी इसी ब्रिज से गुजरती है। स्थानीय प्रशांत उराव ने कहा कि ब्रिज की अवस्था को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। अगर प्रशासन की ओर से जल्द मरम्मत का काम नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। नागराकाटा के बीडीओ स्मृता सुब्बा ने कहा कि ब्रिज के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। छानबीन के बाद पता चला कि पंचायत समिति की ओर से ब्रिज का निर्माण कराया गया था। इसके अलावा कालीखोला नदी पर बने ब्रिज की अवस्था में खराब है। जल्द ही कोई आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी