आगेनयास्त्र के साथ दो युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: आगेनयास्त्र के साथ घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 05:25 PM (IST)
आगेनयास्त्र के साथ दो युवक गिरफ्तार
आगेनयास्त्र के साथ दो युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: आगेनयास्त्र के साथ घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार सुबह को राजगंज ब्लॉक के सन्नासीकाटा ग्राम पंचायत के बाताबाड़ी इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह से ही दो अनजान युवकों को बाताबाड़ी इलाके में आगेनयास्त्र के साथ घूमते देखा गया था। दोनों को घूमते देखकर लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी राजगंज पुलिस को दी। लोगों ने युवकों के पास आगेनयास्त्र भी देखा। तभी दोनों को घेर लिया गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान उनलोगों के पास से बंदूक व गोली बरामद की गई। दोनों का नाम शिव शंकर सिकदार व गणेश साहनी बतया गया। शिव शंकर फुलबाड़ी व गणेश कामरांगागुड़ी का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि स्थानीय मानिक मोहम्मद नामक व्यक्ति को ब्राउन सुगर देने आए थे।

chat bot
आपका साथी