केरला प्राकृतिक आपदा के चंदा को लेकर गोजमुमो में विवाद

संवाद सूत्र, दार्जिलिंग: केरला प्राकृतिक आपदा के लिए सहायता राशि देने को लेकर गोजमुमो द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 05:44 PM (IST)
केरला प्राकृतिक आपदा के चंदा को लेकर गोजमुमो में विवाद
केरला प्राकृतिक आपदा के चंदा को लेकर गोजमुमो में विवाद

संवाद सूत्र, दार्जिलिंग: केरला प्राकृतिक आपदा के लिए सहायता राशि देने को लेकर गोजमुमो द्वारा चंदा एकत्र किया गया था। लेकिन उक्त घटना को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गोजमुमो के अध्यक्ष विनय तामांग के निर्देशानुसार चंदा संग्रह करने को लेकर एक कमेटी बनाई गई थी। इसका संयोजक तिलक छेत्री व टाउन कमेटी के सदस्यों को शामिल किया गया था। इसके बाद अलग-अलग जगहों से चंदा एकत्र किया गया था। इसके बाद तिलक छेत्री ने लालकोठी जाकर चंदा विनय तामांग को सौंपने की बात कही गई थी। लेकिन टाउन कमेटी के सदस्यों ने बिना सूचना के ही टाउन कार्यालय में ही अपना बॉक्स खोल दिया।

तिलक छेत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व के निर्देश व गाइड लाइन के आधार पर ही काम हो रहा था। संयोजक होने के बावजूद पैसे का बॉक्स खोलने के बाद उसे किसी प्रकार की जानकारियां नहीं दी गई। इस तरह के कामों से पार्टी पर बदनामी का दाग लग सकता है।

chat bot
आपका साथी