जर्जर ब्रिज के टूटने की आशंका से लोगों में दहशत

- ब्रिज दुबारा बनाने को लेकर हो चुका है निरीक्षण, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 04:53 PM (IST)
जर्जर ब्रिज के टूटने की आशंका से लोगों में दहशत
जर्जर ब्रिज के टूटने की आशंका से लोगों में दहशत

- ब्रिज दुबारा बनाने को लेकर हो चुका है निरीक्षण, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य: विधायक संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: डुवार्स के फालाकाटा ब्लॉक के खगेनहाट स्थित बड़बाक नदी पर बने ब्रिज की अवस्था काफी जर्जर व बदहाल है। काफी दिनों पहले ही प्रशासन की ओर से ब्रिज के कमजोर होने का नोटिस लगाया गया था। लेकिन इसके बावजूद प्रतिदिन बड़े-बड़े वाहन ब्रिज से आवाजाही कर रही है। लोगों का आरोप है कि वर्तमान समय में प्रशासन ब्रिज की निगरानी सटीक रूप से नहीं कर रहे हैं।

स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य स्वप्न राय ने कहा कि वर्ष 1990 में ब्रिज का निर्माण कराया गया था। 28 साल के बाद ब्रिज काफी कमजोर हो चुकी है। इसलिये सटीक तरीके से ब्रिज का देखभाल होना जरूरी है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों की माने तो गत वर्ष 2017 में अलीपुरद्वार जिले में बाढ़ आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जर्जर ब्रिज का निरीक्षण करने के बाद मापने का काम पूरा किया गया था। फिर मिट्टी परीक्षण का काम भी पूरा किया गया। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद आगे कुछ काम नहीं हुआ। हालत जस की तस बनी हुई है। लोगों को डर है कि ब्रिज कभी भी टूटकर गिर सकती है। अगर ऐसा होता है हाट-बाजार दो हिस्सों में बंट जाएगा। स्कूल, बैंक समेत कई जरूरी संस्थानों से संपर्क टूट जाएगा।

सुशांत राय, बिकास राय ने बताया कि अगर ब्रिज टूटता है तो उनलोगों का स्कूल जाना बंद हो जाएगा। इस मामले को लेकर फालाकाटा के विधायक अनिल अधिकारी ने कहा कि ब्रिज निर्माण के लिए उत्तर बंगाल उन्नयन विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही ब्रिज निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी