दुष्कर्म आरोपी को बचाने के आरोप में भाजपा की पंचायत सदस्य गिरफ्तार

दुष्कर्म आरोपी को बचाने के आरोप में पुलिस ने भाजपा की एक ग्राम पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया है।

By Edited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:01 PM (IST)
दुष्कर्म आरोपी को बचाने के आरोप में भाजपा की पंचायत सदस्य गिरफ्तार
दुष्कर्म आरोपी को बचाने के आरोप में भाजपा की पंचायत सदस्य गिरफ्तार
धुपगुड़ी [संवादसूत्र]। जलपाईगुड़ी जिला के धुपगुड़ी थाने की पुलिस ने दुष्कर्म की आरोपित को बचाने के आरोप में भाजपा के एक ग्राम पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित यमुना राय झाड़ आलताग्राम 1 नंबर ग्राम पंचायत के गड़ियाली इलाके की सदस्य है।
आरोप है कि यमुना राय की ननद के लड़के सुजन राय ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित युवती के परिवार वाले पंचायत सदस्य यमुना राय के पास पहुंचे। यहां पीड़ित के परिवार वालों को अपमानित किया गया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस ने शिकायत की। मामले की छानबीन करते हुए धुपगुड़ी पुलिस ने आरोपित की मदद करने वाली यमुना राय को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी सुजन राय अभी भी फरार है। भाजपा नेताओं की मानें तो पुलिस ने गलत आरोप लगाकर पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया है।
chat bot
आपका साथी