बम बरामदगी मामले में दो भाजपा कर्मी गिरफ्तार

संवादसूत्र अलीपुरद्वार कामाख्यागुड़ी रेलवे स्टेशन के संलग्न श्रमिक संगठन कार्यालय से बम बरामदगी म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:22 AM (IST)
बम बरामदगी मामले में दो भाजपा कर्मी गिरफ्तार
बम बरामदगी मामले में दो भाजपा कर्मी गिरफ्तार

संवादसूत्र, अलीपुरद्वार : कामाख्यागुड़ी रेलवे स्टेशन के संलग्न श्रमिक संगठन कार्यालय से बम बरामदगी मामले में पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में प्रवीर चकव्रर्ती व इंद्रजीत साहा है। बुधवार रात को कुमारग्राम थाना के कामाख्यागुड़ी पुलिस चौकी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार प्रवीर चक्रवर्ती भाजपा के कुमारग्राम तीन नंबर सांगठनिक मंडल का उपाध्यक्ष एवं इंद्रजीत साहा पार्टी का कार्यकर्ता है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को कुमारग्राम ब्लाक के कामाख्यागुड़ी रेलवे स्टेशन के संलग्न इलाके में भाजपा के श्रमिक संगठन कार्यालय से एक बम बरामद किया गया था। घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना देखा गया। इसके बाद सीआईडी के बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल पर जाकर बम को निष्क्रिय किया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए भाजपा के दो कर्मी को गिरफ्तार किया। गुरूवार को इन आरोपियों को अलीपुरद्वार अदालत में पेश किया। जिसके बाद जज ने आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया।

chat bot
आपका साथी