प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, 11 घायल

संवाद सूत्र, धुपगुड़ी : केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तारक कार्यक्रम के दौर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jun 2017 09:38 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2017 09:38 PM (IST)
प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, 11 घायल
प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, 11 घायल

संवाद सूत्र, धुपगुड़ी : केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तारक कार्यक्रम के दौरान सात महिला समेत कुल 11 भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में सभी ग्यारह कार्यकर्ता घायल हो गए। सूचना के मुताबिक धुपगुड़ी ब्लाक के बारोघरिया ग्राम पंचायत इलाके के पंचानन मोड़ इलाके के भाजपा कार्यकर्ता जब विस्तारक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे उस समय स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि उस समय स्थानीय तृणमूल पंचायत सदस्या के पति रूपचन राय के नेतृत्व में तृणमूल कायकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया। आरोप है कि पिटाई के बाद माहिलाओं को उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। यहां तक कि भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक रोक कर रखा गया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता जब वहां पहुंचे तो उन्हें अस्पताल लाया गया। घायलों में भानू राय 31, मीठू सरकार 34, झरना मंडल 46, रेखा सरकार 39, सोनाई सरकार 47, हरिश चंद्र बर्मन 44 देवाशीष सरकार 39, सुरेश चंद्र राय 34, राधेश्याम सरकार 32, आनंद सरकार 27 व सकीन राय 55 को गंभीर हालत में धुपगुड़ी ब्लाक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। भाजपा नेता कमलेश सिंह राय ने बताया कि तृणमूल के दबंगों के हमले में हमारे कार्यकर्ता घायल हुए। महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई। इसके विरुद्ध धुपगुड़ी थाने में इस तृणमूल नेता व उसके पांच साथियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। 24 घंटे के अंदर इन बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी