बाल विवाह व नारी तस्करी में लगाम लगाने को बनी कमेटी

संवाद सूत्र, नागराकाटा: बाल विवाह, नारी तस्करी व अन्य सामाजिक कुरीतियों को लेकर आइसीडीएस व समाजसेवी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 06:40 PM (IST)
बाल विवाह व नारी तस्करी में लगाम लगाने को बनी कमेटी
बाल विवाह व नारी तस्करी में लगाम लगाने को बनी कमेटी

संवाद सूत्र, नागराकाटा: बाल विवाह, नारी तस्करी व अन्य सामाजिक कुरीतियों को लेकर आइसीडीएस व समाजसेवी संगठन सीनी के तत्वावधान में गुरुवार को सुलकापाड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास की महिलाएं व 11 से 15 उम्र तक की लड़कियां शामिल हुई।

आयोजक कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार समस्त ग्राम पंचायत व आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं व लड़कियों को लेकर एक कमेटी बनाई गई। जो बाल विवाह, नारी तस्करी व अन्य विषयों के रोकथाम पर कार्य करेगी। इस पर पुलिस का भी सहयोग ले सकते हैं। उक्त विषय को लेकर आगामी शनिवार को लुकसान ग्राम पंचायत में भी एक सभा बुलाई जाएगी।

नागराकाटा शिशु विकास अधिकारी साकदालिना लेपचा व सीनी के ब्लॉक संयोजक प्रिया बोस ने कहा कि महिला जिस तरह अपनी बेटियों को प्यार व रक्षा करती है, ठिक उसी प्रकार अन्यों के प्रति भी वही प्यार का भाव जाहिर करे। मुसीबतों से उनकी रक्षा करे। इसे लेकर प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगी।

chat bot
आपका साथी