दुआरे राशन नहीं देने से भड़के लोग, विरोध प्रदर्शन

संवाद सहयोगी उखड़ा अंडाल के दक्षिण खंड ग्राम पंचायत में राशन डीलर द्वारा दुआरे राशन न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:37 PM (IST)
दुआरे राशन नहीं देने से भड़के लोग, विरोध प्रदर्शन
दुआरे राशन नहीं देने से भड़के लोग, विरोध प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, उखड़ा : अंडाल के दक्षिण खंड ग्राम पंचायत में राशन डीलर द्वारा दुआरे राशन नहीं देने को लेकर स्थानीय लोगों ने राशन दुकान के समक्ष रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिससे तनाव देखने को मिला। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। राज्य सरकार द्वारा दुआरे राशन योजना के तहत लोगों के घर-घर जाकर सरकारी राशन पहुंचाने का आदेश दिया है। इसके बावजूद कुछ राशन डीलर नियमों का पालन नहीं कर रहे है। ऐसी ही घटना अंडाल के दक्षिणखंड ग्राम पंचायत इलाके में रविवार को देखने को मिली। अंडाल पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष सपन कुमार हाजरा ने बताया कि राशन डीलर महादेव मुखर्जी दुआरे राशन नहीं देना चाहते है। जब डीलर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं लोगों के दरवाजे तक राशन पहुंचाने में असमर्थ हूं। राशन डीलर की बात से पता चलता है कि सरकारी आदेश से उन्हें मतलब नहीं है। इस कारण यहां के लोगों ने आक्रोशित होकर हंगामा मचाया। लोगों का कहना है कि डीलर को स्टोर में राशन देने पर काफी सुविधा होती है। कई ऐसे ग्राहक हैं जो बीमारी या किसी अन्य कारणवश तय समय पर राशन नहीं ले पाते है। समय पार होने पर उनका राशन मनचाहे दामों पर बाजार में बेच दिया जाता है। वहीं राशन डीलर महादेव मुखर्जी ने बताया कि पूजा के वक्त दुआरे राशन पहुंचाने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे है, इस कारण समस्या हो रही है।

दुर्गापूजा के समाप्त होते ही दुआरे राशन का वितरण : दुर्गापूजा समाप्त होते ही राशन डीलर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी दुआरे सरकार योजना को धरातल पर उतारने में जुट गए है। जिसके तहत घर-घर राशन पहुंचाने का काम रविवार से शुरु कर दिया। वहीं जिन लोगों ने जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन संग्रह नहीं किया था। उन्हें राशन उपलब्ध करवाया गया। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक माह के आरंभ में ही राशन लोगों को उपलब्ध करवाया जाता है। चुनाव के समय तृणमूल की ओर से दुआरे राशन की घोषणा की गई। जिसे सितंबर माह से शुरु किया गया है। रविवार को अंडाल के बारह नंबर में राशन डीलर डीआर सेन के नेतृत्व में दुर्गा स्थान के समीप शिविर लगाकर राशन वितरण किया गया। जहां कई लोगों ने राशन संग्रह किया। जवाहर पासवान समेत अन्य लोगों ने राशन मिलने पर खुशी जताई। डीआर सेन ने बताया कि दुकान से जिन लोगों ने राशन संग्रह नहीं किया था, उन्हें यहां राशन दिया जा रहा है। वहीं दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों के अलावा 12 नंबर वार्ड के आमराई ग्राम में भी दुआरे राशन का वितरण किया गया। डीलर पारसनाथ बंदोपाध्याय ने बस्ती में जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया। जहां पार्षद बबीता मुखर्जी समेत अन्य मौजूद थे। बबीता मुखर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने यह योजना शुरु की है। जिससे वृद्ध, बीमार जो डीलर के दुकान तक नहीं जा सकते। उनके घर के पास राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी