हाईवे पार कर रहे बाइक को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

जामुड़िया थाना क्षेत्र के बेनाली मोड़ के पास रविवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 04:00 AM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 04:00 AM (IST)
हाईवे पार कर रहे बाइक को कार 
ने मारी टक्कर, महिला की मौत
हाईवे पार कर रहे बाइक को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

हाईवे पार कर रहे बाइक को कार

ने मारी टक्कर, महिला की मौत

जेके नगर : जामुड़िया थाना क्षेत्र के बेनाली मोड़ के पास रविवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे अनिल दास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साली बताए जा रहे हैं। दोनों चितरंजन के रहने वाले हैं और बाइक से बेनाली गांव बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे थे। इसी दौरान बेनाली मोड़ पर हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों जीजा-साली घटनास्थल से दूर फेंका गए। मृत महिला का नाम आधुरी गोस्वामी है जबकि अनिल दास गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लोगों ने मृतक व घायल को मुआवजा देने और वहां तैनात यातायात पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि हमेशा ट्रैफिक पुलिस की गलती से हादसे होते हैं। जाम कर रहे लोगों का कहना था कि अगर यहां यातायात पुलिस तैनात रहती तो जब ये दोनों बाइक लेकर पार कर रहे थे तो दूसरी तरफ से आ रही वाहनों को रोका जा सकता था। कार जबतक कुछ समझ पाती जोरदार टक्कर हो चुका था। टक्कर मारने के बाद ही कार सवार भाग गए। हालांकि बाद में नीघा चेक पोस्ट पर पकड़ा भी गया। लेकिन इस घटना ने यह तो बता दिया कि अगर यहां यातायात पुलिस ऐन मौके पर तैनात रहती तो वह महिला बच सकती थी और अनिल दास आज जीवन व मौत के बीच नर्सिंग होम में नहीं झूलता होता।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल भेज दिया वहीं घायल का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में किया जा रहा है। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है।

घटना के बाद भागी ट्रैफिक पुलिस

वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जब घटना हुई तो मौके पर एक भी ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद नहीं थे। वहां पर दो जवानों की ड्यूटी थी। इनकी जिम्मेदारी लोगों को सुरक्षित हाईवे क्रास कराना है। लोगों का आरोप है कि यहां तैनात यातायात पुलिस अक्सर ड्यूटी के समय पास के होटल में बैठे रहते हैं। लोगों को अपनी जान हथेली पर रख कर सड़क पार करना होता है। रविवार की घटना इसी लापरवाही का अंजाम है। लोगों ने बताया कि जब यह घटना हुई दोनों ट्रैफिक पुलिस होटल में बैठ कर मोबाइल आपरेट कर रहे थे। घटना होने के बाद भी दोनों मदद करने की बजाय वहां से भाग खड़े हुए। बाद में थाने की पुलिस आई और लोगों का सहयोग किया।

वाहनों की लगी लंबी कतार

यह नेशनल हाईवे बेहद व्यस्ततम मार्गों में से एक है। एक घंटे के जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस मार्ग पर हर मिनट सौ की संख्या में वाहन गुजरते हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक घंटे में कितनी संख्या में वाहनों की लंबी कतार रही होगी। इन वाहनों में इस प्रचंड गर्मी में लोग एक घंटे तक भूखे प्यासे फंसे रहे। जाम छूटने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी