गद्दारी करने वालों से पोस्टर लगवाएं

संवाद सहयोगी बेनाचिति दुर्गापुर शहर के धंधाबाग में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:22 PM (IST)
गद्दारी करने वालों से पोस्टर लगवाएं
गद्दारी करने वालों से पोस्टर लगवाएं

संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर शहर के धंधाबाग में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापुर दो नंबर ब्लाक का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष विधान उपाध्याय, मेयर दिलीप अगस्ती, विधायक प्रदीप मजूमदार, अनिदिता मुखर्जी, रमा प्रसाद हलदार, रूपेश यादव, कौशिक मंडल, मिनती हाजरा, विश्वनाथ पड़ियाल, उत्तम मुखर्जी, मृगेंद्रनाथ पाल, राखी तिवारी आदि मौजूद थे। मौके पर प्रदीप मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दस वर्षों में विकास का कई कार्य किया है। मुख्यमंत्री की योजनाओं की विश्व भी सराहना कर रहा है। हम सभी के सामने आने वाले समय में तीन परीक्षा है, प्रथम नगरनिगम का चुनाव है। सभी वार्ड में हमलोगों के प्रतिनिधि हैं। इस बार भी सभी वार्डों में जीत मिले, उसके लिए अब से ही प्रयास करना होगा। उसके बाद देश का चुनाव है। पूरा देश आज हमारी नेत्री की ओर नजर रखे है। उसके बाद पंचायत चुनाव होगा। कहीं भी हम पिछड़ गए तो पछताने के अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं बचेगा। इस ब्लाक में इतने सहकर्मी होने पर भी 16 वार्डों में केवल तीन वार्डों में हमलोगों को बढ़त मिली। जिन्होंने विधानसभा चुनाव में दल को खत्म करने की कोशिश की, उन्हें चिन्हित करना होगा। वह कीड़ा फिर सामने आएगा। अनेक विधायक, सांसद कदम बढ़ा रहे है। जो लोग विश्वासघात किए हैं उनसे पोस्टर लगवाएं, उन्हें नेतृत्व में न आने दे।

राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता को बैठक : झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय अधिवेशन को लेकर ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का दौर जारी है। जिसमें ईसीएल के भी कर्मी हिस्सा लेंगे। झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के नेता उमेश गोस्वामी ने कोलियरी इलाको में अपने समर्थकों के साथ रविवार को बैठक की। जिसमें 28 सितंबर को होने वाले केंद्रीय अधिवेशन में श्रमिकों के शामिल होने की अपील की। श्रमिकों से अपनी जायज हक के लिए एकजुटता दिखाने की बात कही है। उमेश गोस्वामी ने बताया कि यूनियन के महामंत्री जलेश्वर महतो के अलावा ईसीएल, सीसीएल, बीसीसीएल से श्रमिक और संगठन के नेता भी उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि कोल कर्मियों के बोनस एवं वेतन समझौता पर भी चर्चा होगी एवं रणनीति बनेगी।

chat bot
आपका साथी