महिला की हत्या कर घर में हीं गाड़ दिया शव कोे

अनुमान है कि 3,4 दिन पहले हत्या कर शव को घर के पीछे जमीन में गाड़ दिया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 02:34 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 05:29 PM (IST)
महिला की हत्या कर घर में हीं गाड़ दिया शव कोे
महिला की हत्या कर घर में हीं गाड़ दिया शव कोे

दुर्गापुर, [ जागरण संवाददाता] । दुर्गापुर शहर के बेनाचिति इलाके में एक महिला की हत्या के बाद उसके शव को घर में ही गाड़ देने का आरोप लगा है। पुलिस ने शुक्रवार शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को अंजाम देने का आरोप उसके पति पर ही लगा है।

हालांकि उसके फरार होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त रीना बेगम 30 के रूप में हुई है।

हैदर अली मूलरूप से वीरभूम जिले के नानूर इलाके का निवासी है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। बेनाचिति उत्तर पल्ली इलाके में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। बुधवार से वह लापता था। गुरुवार की रात मकान मालिक तरुण राय को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

 शुक्रवार डीसीपी अभिषेक मोदी के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस ने पहुंच कर मिट्टी खोदकर शव को बाहर निकाला। अनुमान किया जा रहा है कि 3,4 दिन पहले हत्या कर शव को घर के पीछे जमीन में गाड़ दिया गया है। तरुण राय ने कहा कि हैदर ने बताया की मुझसे गलती हो गयी है। अभिषेक मोदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  भाजपा के आंदोलन से रणक्षेत्र बनी सड़कें

यह भी पढ़ें: सरकारी पैसा गबन करने के आरोप मे पंचायत प्रधान गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी