अस्पताल के ठेका कर्मियों ने बंद किया काम

जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी के ठेका कर्मियों ने म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 10:56 PM (IST)
अस्पताल के ठेका कर्मियों ने बंद किया काम
अस्पताल के ठेका कर्मियों ने बंद किया काम

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर :

दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी के ठेका कर्मियों ने मंगलवार को वेतन की मांग पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने का आरोप लगाया। काम का बहिष्कार कर कर्मियों ने अस्पताल गेट के समक्ष आंदोलन किया। मांग पूरा न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। आंदोलन के कारण अस्पताल में कार्य भी प्रभावित हुआ।

कर्मियों का आरोप है कि कोरोना महामारी में भी चिकित्सकों के साथ रहकर अपने दायित्व को निभाया। लेकिन ठेका संस्था समय पर वेतन भुगतान नहीं कर रही है। संस्था के अधीन 83 कर्मी है, जिन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। शंपा बाग नामक कर्मी ने कहा कि तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। दुर्गापूजा के समय भी विवाद होने पर वेतन मिला। हर माह यही स्थिति देखी जा रही है। हमलोग प्रत्येक दिन काम कर रहे है। कोविड जांच से लेकर कोविड की एंट्री कर रहे है। सुरक्षा, हाउस कीपिग समेत अन्य कर्मी भी शामिल है। कमांड एजेंसी के तहत काम कर रहे है। संस्था के लोग फोन भी रीसिव नहीं करते है। दुर्गापुर हाउसिग कालोनी निवासी ननी साहा की उम्र 71 वर्ष है, वे बूस्टर डोज लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उसमें भी समस्या हुई। जीबी नंदा ने कहा कि आधा घंटा से बूस्टर डोज लेने के लिए यहां आए है, 2-3 बजे बुलाया गया था। यहां दो काउंटर में एक काउंटर चल रहा है, जिससे हमलोगों को समस्या हो रही है। अस्पताल अधीक्षक डा. धीमान मंडल ने कहा कि तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। एजेंसी के तहत वे लोग है। एजेंसी को भी जानकारी दी गई है। उच्च अधिकारियों को भी जानकारी देंगे। काम नहीं करने से समस्या होगी, हालांकि अब तक कोई समस्या नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी