बंगालियों के खिलाफ साजिश कर रही भाजपा

दुर्गापुर : असम में हुए एनआरसी को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 01:53 AM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 01:53 AM (IST)
बंगालियों के खिलाफ साजिश कर रही भाजपा
बंगालियों के खिलाफ साजिश कर रही भाजपा

दुर्गापुर : असम में हुए एनआरसी को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है। वहीं बंगाल के मंत्री भी एनआरसी को लेकर आवाज उठा रहें है। बुधवार को दुर्गापुर के बिदिशा हाउ¨सग को-ऑपरेटिव के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राज्य के समवाय मंत्री अरूप राय ने भी एनआरसी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बंगालियों को देश से बाहर करने के लिए साजिश कर रही है। राज्य के साथ-साथ पूरे देश की जनता इसे समझ रही है और आने वाले चुनाव में भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समवाय बंगाल के गांव की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार की ओर से भी समवाय को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार ने समवाय पर ध्यान नहीं दिया, जिससे इसकी हालत दयनीय हो गई थी। लेकिन राज्य में तृकां की सरकार बनने के साथ-साथ समवाय की मजबूती के लिए कदम उठाया जा रहा है। समवाय के माध्यम से आत्मनिर्भर संगठनों, किसानों को ऋण दिया जा रहा है। समवाय में धांधली रोकने के लिए लगातार कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 28 हजार समवाय है, जो वर्तमान में काफी बेहतर ढंग से चल रहा है। इसमें और भी सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी