सजधज कर पहुंची बारात, प्रशासन ने रोकी शादी

दुर्गापुर : शादी के लिए दूल्हा लड़की के घर पहुंच चुका था। शादी की तैयारी भी चल रही थी। उसी समय पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jan 2018 07:26 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jan 2018 07:26 PM (IST)
सजधज कर पहुंची बारात, प्रशासन ने रोकी शादी
सजधज कर पहुंची बारात, प्रशासन ने रोकी शादी

दुर्गापुर : शादी के लिए दूल्हा लड़की के घर पहुंच चुका था। शादी की तैयारी भी चल रही थी। उसी समय पुलिस व प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई। उन्हें देखकर वहां मौजूद लोगों में आरंभ में तो भय व्याप्त हुआ। लेकिन प्रशासन ने वहां दुल्हन के नाबालिग होने की बात बताई एवं शादी रोकने का आग्रह किया। प्रशासन के समझाने पर सभी लोग मान गए एवं दूल्हा समेत पूरी बारात वापस लौट गई। इस तरह एक नाबालिग की शादी होने से रूक गई।

कांकसा थाना के 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा की शादी उसके परिवार वालों ने तय की थी। युवती के पिता वैन चालक हैं। उन्होंने उस इलाके के एक 22 वर्षीय युवक के शादी बेटी की शादी तय की थी। शुक्रवार की दोपहर शादी होनी थी। जिसके लिए दूल्हा भी बारातियों के साथ लड़की के घर पहुंच चुका था। जहां सभी लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। युवती को भी सजाया जा रहा था।

इसी बीच अचानक कांकसा के प्रखंड विकास अधिकारी अ¨रदम विश्वास को सूचना मिली। वे कांकसा पुलिस व चाइल्डलाइन के साथ किशोरी के घर पहुंच गए। जहां युवती के परिवारवालों से बातचीत की। फिर उन्हें 18 वर्ष के पहले युवती की शादी पर होने वाली समस्या से अवगत करवाया। काफी समझाने पर परिवार वाले तैयार हो गए एवं दोनों पक्ष ने मुचलका लिख कर दिया कि 18 वर्ष के बाद शादी करेंगे। इस तरह नाबालिग की शादी होने से बच गई।

----------

कोट : नाबालिग की शादी उसके परिवार वालों ने तय की थी, जिसकी सूचना मिलने पर प्रशासन ने पहुंचकर समझाकर परिवार वालों को 18 वर्ष उम्र होने के बाद शादी को तैयार हो गए है।

अ¨रदम विश्वास, प्रखंड विकास अधिकारी, कांकसा ब्लॉक।

----------

कोट : अठारह वर्ष की उम्र में लड़की की शादी देनी चाहिए, इसकी जानकारी नहीं थी। प्रशासन से जानकारी मिली है। जब बेटी की उम्र 18 वर्ष हो जाएगी, तब उसकी शादी करेंगे।

लड़की के पिता, कांकसा।

chat bot
आपका साथी