श्रमिक संगठनों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

बेनाचिति : दुर्गापुर के एलॉय स्टील प्लांट (एएसपी) को निजी हाथों में सौंपने की खबर मिलने के साथ ही श

By Edited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 11:38 PM (IST)
श्रमिक संगठनों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

बेनाचिति : दुर्गापुर के एलॉय स्टील प्लांट (एएसपी) को निजी हाथों में सौंपने की खबर मिलने के साथ ही श्रमिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। गुरूवार की दोपहर सीटू संबंध ¨हदुस्तान स्टील इंप्लाइज यूनियन एवं इंटक संबंध एलॉय स्टील वर्कर्स यूनियन की ओर से एएसपी के प्रशासनिक भवन के समक्ष केंद्र सरकार की नीतियों एवं एएएसपी को निजी हाथों में देने के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पहले श्रमिकों ने जुलूस निकाला, जो इलाके की परिक्रमा करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान मांगो का ज्ञापन एएसपी अधिकारी के हाथों में सौंपा गया। सभा मे मौजूद दुर्गापुर विधायक संतोष देवराय ने कहा कि केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियो के कारण आज देश भर में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानो का हाल बुरा हो गया है। केंद्र सरकार दुर्गापुर एलॉय स्टील प्लांट को निजी हाथ में सौंपने को तैयारी कर रही है। एएसपी विश्व का प्रमुख संस्थान है, जहां उन्नत किस्म के स्टील का निर्माण किया जाता है, जो देश के रक्षा विभाग के अलावा फ्रांस, जर्मनी सहित विभिन्न देशों में भेजा जाता है। जहां वर्तमान में तकरीबन 985 स्थायी कर्मी है। मुख्य मंत्री को इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर प्लांट को निजी हाथों में देने से रोकने के लिए आगे आना चाहिए। केंद्र के नीतियों के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर संगठन के आरपी गांगुली, विजय साहा, अरुण चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी