युवक आत्महत्या मामले में नया मोड़,एक गिरफ्तार

-नौकरी के नाम पर ठगी का हुआ था शिकार -डेढ़ लाख रुपये गंवाने से काफी दिनों से था प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 08:12 PM (IST)
युवक आत्महत्या मामले में नया मोड़,एक गिरफ्तार
युवक आत्महत्या मामले में नया मोड़,एक गिरफ्तार

-नौकरी के नाम पर ठगी का हुआ था शिकार

-डेढ़ लाख रुपये गंवाने से काफी दिनों से था परेशान

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक युवक के कुएं में कूद कर आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सौमेन नागहै। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को रिमांड पर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के परिवार वालों ने सौमेन नाग पर रूपए ऐंठने का आरोप लगाया है। परिवार वालों का आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उसने प्रसेनजीत से डेढ़ लाख रूपए लिए थे। वर्षो बाद भी नौकरी नहीं मिली और न रूपए लौटाए। इससे प्रसेनजीत काफी परेशान रहता था। शायद इसी वजह से उसने मौत को गले लगाया है। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सौमेन नाग शहर के सुभाष पल्ली इलाके मे किराए पर रहता है। वह लोगों को बैंक से लोन दिलाने व बीमा एजेंट का कार्य करता है।

chat bot
आपका साथी