West Bengal Crime : उत्सवी माहौल में छेड़छाड़ के पहले दो मामले आए सामने, दो लोग गिरफ्तार

West Bengal Crime पूजा के दिनों में सुरक्षा को पुलिस ने कसी कमर। आज दुर्गापूजा का पांचवा दिन है। षष्ठी से सभी पूजा पांडाल के मंडप में देवी की आराधना शुरू हो जायेगी। लोग खरीदारी में रमे है। भीड़ देख नहीं लगता कि लोगों में कोरोना का भय है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:38 PM (IST)
West Bengal Crime : उत्सवी माहौल में छेड़छाड़ के पहले दो मामले आए सामने, दो लोग गिरफ्तार
उत्सव व त्यौहार में लोग उन्माद से भरे होते है। युवती व महिलाओं से छेड़छाड़ या कुकर्म कर बैठते हैं।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : उत्सव के माहौल में लोग खुशमिजाजी हो गए। उत्सव व त्यौहार में लोग उन्माद से भरे होते है। और इसी उन्माद में युवती व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या कुकर्म भी कर बैठते हैं। कोरोना काल मे पधारी दुर्गा देवी की पूजा के दौरान इस बार छेड़छाड़ का पहला मामला सामने आया है। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने महिलाओं के छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को बुधवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। 

युवती व महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट आदि के आरोप में गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि भीड़ में युवती व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ अब आम बात हो गई है। पूजा और त्यौहार के मौसम में यह घटना काफी बढ़ती है। पिछले वर्ष  दुर्गा पूजा के दौरान, युवती व महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट आदि के आरोप में सौ के करीब लोगों को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के विभिन्न थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरोना काल मे दुर्गा पूजा का प्रारंभ तृतीया से ही हो गया है। 

बाजार में लोगों भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर युवक अपराध कर जाते है

आज दुर्गापूजा का पांचवा दिन है। षष्ठी से सभी पूजा पांडाल के मंडप में देवी की आराधना शुरू हो जाएगी। कोरोना को भुलाकर लोग खरीदारी में रमे हुए है। बाजार में भीड़ देखकर नहीं लगता कि कोरोना वायरस का भय लोगों में है। इसी भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर मानसिक रूप से परेशान या फिर आवारागर्दी करने की झोंक में युवक अपराध कर जाते है। बीते मंगलवार की शाम न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत दो अलग-अलग बाजार में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी है। 

न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस घटना का पिछला रिकॉर्ड भी खंगाल रही 

पहली घटना आमबाड़ी और दूसरी जबराभीटा बाजार में घटी है। दोनों महिलाओं ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मोहम्मद मोज़फ्फर हुसैन और मंटू विश्वास बताया गया है। दोनों इलाके के छठे हुए बदमाश बताए जाते हैं। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस इनका पिछला रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। 

घूमने-फिरने निकलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

इधर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डीसीपी कुंवर भूषण सिंह ने बताया कि कोरोना की वजह से पूजा मंडपो को नो एंट्री जोन बनाने का निर्देश हाइ कोर्ट ने दिया है। फिर भी पूजा के दौरान घूमने-फिरने निकलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ट्रैफिक प्वाइंट पर ट्राफिक पुलिस के साथ सड़क, गली और पूजा मंडप के आस-पास सफेद पोशाक में पुलिस तैनात रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस को भी सफेद पोशाक में उतारा जा रहा है। भीड़ में छेड़छाड़ या बदमाशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी