वार्ड उत्सव आज से

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी वार्ड छह में वार्ड उत्सव का शुभारंभ कल बृहस्पतिवार को हो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 07:56 PM (IST)
वार्ड उत्सव आज से
वार्ड उत्सव आज से

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : वार्ड छह में वार्ड उत्सव का शुभारंभ कल बृहस्पतिवार को होगा। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वार्ड स्थित संप्रीति पार्क से सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी,जो वार्ड के विभिन्न सड़कों और चौराहों से होते हुए गुजरेगी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ विद्या अपार्टमेंट में मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। 25 जनवरी को नवप्रभात संघ में बांग्ला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 31जनवरी को वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाएगा। वार्ड उत्सव की कड़ी में स्थानीय दरभंगा टोला में मुशायरा का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी