वाहन चोर गिरोह का कुख्यात सदस्य गिरफ्तार

-काफी दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश -असम नंबर की एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद जागरण सं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:24 AM (IST)
वाहन चोर गिरोह का कुख्यात सदस्य गिरफ्तार
वाहन चोर गिरोह का कुख्यात सदस्य गिरफ्तार

-काफी दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

-असम नंबर की एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : प्रधान नगर थाना पुलिस ने वाहन तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आलोक कुमार बताया गया है। आरोपी के पास से एक बोलेरो गाड़ी भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि से गाड़ी चोरी कर पूर्वोत्तर के राज्यों में बेच दिया जाता है। वाहन चोर गिरोह का एक बहुत बड़ा नेटवर्क पूरे देश में काम कर रहा है। आरोपी आलोक कुमार भी उसी नेटवर्क का हिस्सा है। प्रधान नगर थाने में दर्ज वाहन चोरी के कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त जानकारी के आधार पर बीते शुक्रवार की देर रात पुलिस ने शहर के 45 नंबर वार्ड बाघाजतीन इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी उसी इलाके का निवासी बताया गया है। पुलिस की माने तो इसके पहले भी वह देश के विभिन्न हिस्सों से चोरी की गई गाड़ियों को असम, मेघालय व पड़ोसी देश नेपाल तक पहुंचा चुका है। आरोपी के पास से बरामद बोलेरो की जांच शुरू की गई है। गाड़ी पर लगे असम नंबर की भी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी