बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

भारत में अवैध रूप में प्रवेश के मामले में एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ ही एक भारतीय नागरिक भी पकड़ा गया है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 01:25 AM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 02:00 AM (IST)
बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। भारत में अवैध रूप में प्रवेश के मामले में एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ ही एक भारतीय नागरिक भी पकड़ा गया है। इन दोनों को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन के जवानों ने भारत-नेपाल सीमांत पानीटंकी से पकड़ा व खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।
इसमें अमेरिकी नागरिक की पहचान अमेरिका के साउथ डैकोटा के फॉल्स सिटी निवासी राना सैमसन के रूप में हुई है। उसके पास से अमेरिकी पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, चंद्रमान राई नाम से नेपाली पहचान पत्र बरामद कर जब्त किए गए हैं। उसके संग पकड़े गए भारतीय नागरिक किरण लामा की पहचान दार्जिलिंग जिला के ही सुकना निवासी के रूप में हुई है। उसके पास से भी एक धार्मिक संगठन का परिचय पत्र, भारतीय मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड बरामद कर जब्त किए गए हैं।
एसएसबी की 41वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव राणा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर घात लगा कर एसएसबी जवानों ने इन लोगों को पकड़ा। उसके बाद दोनों को खोरीबाड़ी थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूरी तफ्तीश में जुट गई है।  
chat bot
आपका साथी