5 किग्रा सोने के बिस्कुट समेत दो गिरफ्तार

डीआरआई सिलीगुड़ी टीम ने सिलीगुड़ी से सटे फुलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास से असम नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी के दरवाजे से सोने के 30 पीस बिस्कुट बरामद हुए। डीआरआई की टीम ने सोना सहित गाड़ी जब्त कर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित मणिपुर के निवासी बताए गए हैं। जब्त प्रत्येक सोने के बिस्कुट का वजन 166 ग्राम बताया गया। 30 सोने के बिस्कुट का कुल वजन 4 किलो 980 ग्राम आका गया है। म्यामार सीमात से भारत मे प्रवेश कराया इस सोने को सिलीगुड़ी के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:19 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:19 PM (IST)
5 किग्रा सोने के बिस्कुट समेत दो गिरफ्तार
5 किग्रा सोने के बिस्कुट समेत दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : इस बार की शरद पूíणमा खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। शरद पूíणमा (लक्खी पूजा) की रात को डीआरआई सिलीगुड़ी ने तस्करी करीब पाच किलो सोना जब्त किया है। तस्करी के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। आरोपितों के नाम बुआ मायुंग जहागीर और सहिदुल रहमान बताया गया है। आरोपितों के पास से जब्त करीब पाच किलो सोने की बाजार कीमत 2 करोड़ 60 लाख से अधिक आका गया है।

सिलीगुड़ी अदालत सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त जानकारी के आधार पर डीआरआई सिलीगुड़ी टीम ने सिलीगुड़ी से सटे फुलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास से असम नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी के दरवाजे से सोने के 30 पीस बिस्कुट बरामद हुए। डीआरआई की टीम ने सोना सहित गाड़ी जब्त कर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित मणिपुर के निवासी बताए गए हैं। जब्त प्रत्येक सोने के बिस्कुट का वजन 166 ग्राम बताया गया। 30 सोने के बिस्कुट का कुल वजन 4 किलो 980 ग्राम आका गया है। म्यामार सीमात से भारत मे प्रवेश कराया इस सोने को सिलीगुड़ी के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना थी। आरोपितों को शनिवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी