कैप्सूल में तूतिया भरकर पति की हत्या की कोशिश

पति से छुटकारा पाने के लिए एक महिला ने कैप्सूल में तूतिया भरकर उसकी हत्या की कोशिश की। आरोपित का नाम आलो मंडल है। उसके पति मनजीत मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 03:00 PM (IST)
कैप्सूल में तूतिया भरकर पति की हत्या की कोशिश
कैप्सूल में तूतिया भरकर पति की हत्या की कोशिश

बैरकपुर, संवाद सूत्र। पति से छुटकारा पाने के लिए एक महिला ने कैप्सूल में तूतिया भरकर उसकी हत्या की कोशिश की। आरोपित का नाम आलो मंडल है। उसके पति मनजीत मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आलो ने पति के कैप्सूल में तूतिया भरकर उसे खिला दिया। उसे लगा कि जहर के असर से उसके पति की मौत हो जाएगी और सब यह समङोंगे कि बीमारी के कारण मौत हुई है। कैप्सूल खाने के कुछ देर बाद मनजीत ने उल्टी करना शुरू कर दिया। उसके बाद आलो जब दूसरे कैप्सूल में तूतिया भर रही थी, उस मसय मनजीत की भाभी शुक्ला मंडल की नजर उसपर पड़ गई।

आलो की कलई खुलने पर उसके पति को हाबरा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है। आलो के खिलाफ हाबरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आलो को थाने में रोककर पूछताछ कर रही है।

आरोप है कि आलो का एक गैर मर्द के साथ नाजायज रिश्ता है। वह अपने पति से छुटकारा पाकर उस युवक के साथ शादी करना चाहती थी। बर्धमान जिले के बनग्राम की रहने वाली आलो की शादी एक साल पहले हाबरा थानांतर्गत ग्वालबाटी के निवासी मनजीत से हुई थी। मनजीत पेशे से दर्जी है। शादी के बाद से ही आलो का मन घर-गृहस्थी में नहीं लगता था। इस वजह से उसका पति से अक्सर झगड़ा होते रहता था।

मनजीत के बड़े भाई विश्वजीत मंडल ने बताया कि दो दिनों से मनजीत की तबीयत खराब थी। शनिवार को उसे स्थानीय डाक्टर के पास ले जाया गया। डाक्टर ने जो दवा लिखी, उसे आलो बाजार से खरीदकर लाई। घर लौटकर उसने अपने पति को कैप्सूल खिलाया, जिसके कुछ देर बाद उनका भाई उल्टी करने लगा। शाम को आलो को कैप्सूल में तूतिया भरते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद उसकी साजिश सामने आई।

मनजीत के पिता कालीपद मंडल का कहना है कि छोटी बहू को वे अपनी बेटी की तरह प्यार करते हैं। उनके बेटे के साथ खुश नहीं रहने और गैर युवक से प्रेम प्रसंग की बात अगर वह उन्हें बताती तो वे खुद उस युवक के साथ उसकी शादी करा देते लेकिन सभी को अंधकार में रखकर उसने जो हरकत की है, उससे उन्हें अपना बेटा गंवाना पड़ जाता।

chat bot
आपका साथी