जीत से भाजपाइयों में जश्न का माहौल, जमकर थिरके कार्यकर्ता

दार्जिलिंग लोकसभा चुनाव समेत उत्तर बंगाल और देश में भाजपा की शानदार जीत पर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:47 AM (IST)
जीत से भाजपाइयों में जश्न का माहौल, जमकर थिरके कार्यकर्ता
जीत से भाजपाइयों में जश्न का माहौल, जमकर थिरके कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग लोकसभा चुनाव समेत उत्तर बंगाल और देश में भाजपा की शानदार जीत से भाजपाइयों में जश्न का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी ढोल नगाड़े पर झूमते रहे। मिठाइयां बांटी गयी।

दूसरे राउंड के बाद ही भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरु कर दिया था। मिठाईयां मंगायी गयी। सभी कार्यकर्ता भगवा रंग में नहाए हुए थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी, उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल, सुशील मित्तल, उदय भट्टाचार्य, सचिव कन्हैया पाठक, भाजपा पार्षद खुश्बू मित्तल, मालती राय अपने समर्थकों के साथ भारत माता की जय, राज तिलक की करों तैयारी बंगाल से आ रहे भगवाधारी, जयश्री राम जय-जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। मिठाईयां बांटकर इस शानदार जीत के लिए लोगों को बधाई दी गयी।

इस प्यार और दुलार का सदा आभारी रहूंगा : राजू बिष्ट

दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजू बिष्ट ने अपने एतिहासिक जीत की ओर (3 लाख 62 हजार 793) बढ़ाने के लिए यह पहाड़, तराई व डुवार्स की जनता का प्यार है। यह प्यार और दुलार का सदा आभारी रहूंगा। यह जीत लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र की जनता का वोटों के रूप में योगदान है। यह जीत है मोदी के विकास की। यह जीत है भारतीय जनता पार्टी एवं हमारे सहयोगी दलों के लाखों कार्यकर्ताओं की। जिस विश्वास के साथ लोगों ने मुझे यह प्यार दिया है उनका सर ऊंचा रखुंगा। दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कार्य करुंगा। विकास को जीवन का लक्ष्य बनाएंगे।

chat bot
आपका साथी