प्रतिमाओं से पटा बाजार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गणेश पूजा 13 सितंबर से शुरू होगा। इस मौके पर शहर में भगवान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 10:29 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 10:29 PM (IST)
प्रतिमाओं से पटा बाजार
प्रतिमाओं से पटा बाजार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गणेश पूजा 13 सितंबर से शुरू होगा। इस मौके पर शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। विधान मार्केट और महाबीर स्थान पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं से पटा नजर आया है। पगड़ी बांधे हुए गणेशजी की प्रतिमा ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। श्रद्धालु इन्हें खरीदने के लिए पहुंचने लगे हैं। छोटी-बड़ी सभी प्रकार की प्रतिमाएं बिक रही हैं। किंतु बरसात की वजह से काफी परेशानी हो रही है। वहीं पूजा को लेकर पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस समय कारीगर दिन-रात एक किये हुए हैं। बाजार में गणेश पूजा को लेकर चहल-पहल काफी बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी