राज्य भाजपा की टीम ने दिल्ली में राम माधव से की मुलाकात

25 वर्ष व अविराम पांच कार्याकाल के लंबी शासन को समाप्त करने के लिए भाजपा ने हुंकार भर दी है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 12:01 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 12:01 PM (IST)
राज्य भाजपा की टीम ने दिल्ली में राम माधव से की मुलाकात
राज्य भाजपा की टीम ने दिल्ली में राम माधव से की मुलाकात

गंगटोक, जागरण संवाददाता। 25 वर्ष व अविराम पांच कार्याकाल के लंबी शासन को समाप्त करने के लिए भाजपा ने हुंकार भर दी है। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टी को एकजुट करने के लिए केंद्रीय कमेटी से मुलाकात करने का सिलसिला जारी है।

राज्य इकाई भाजपा के अध्यक्ष डीबी चौहान ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय समिति के महासचिव राम माधव से मुलाकात की। इस दौरान राज्य समिति के कोषाध्यक्ष जीडी अग्रवाल भी मौजूद थे।

उक्त मुलाकात के दौरान आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के आंचलिक मुद्दों के बारे में जानकारियां दी गई।

उन्होंने राज्य में सत्ता विरोधी लहर होने का दावा किया है। जिसका लाभ पार्टी को मिल सकता है। इस संबंध में भावी रणनीति बनाने के लिए राम माधव को सितंबर महीने में सिक्किम आने का आग्रह भी किया गया है।

इस पर सहमति भी जताई गई है। इसी तरह उक्त भ्रमण के दौरान राज्य के अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ मुलाकात पर भी चर्चा हुई है। ताकि एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा जा सके।

chat bot
आपका साथी