Landslide: भूस्खलन से सिलीगुड़ी दार्जिलिंग राष्ट्रीय राजमार्ग टूटा, आवागमन प्रभावित

सुबह दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-55 का एक हिस्सा टूट कर अलग हो गया है। प्राकृतिक आपदा में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।गौरी गांव इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कवायद तेज

By Priti JhaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:07 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:07 PM (IST)
Landslide: भूस्खलन से सिलीगुड़ी दार्जिलिंग राष्ट्रीय राजमार्ग टूटा, आवागमन प्रभावित
दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-55 का एक हिस्सा टूट कर अलग हो गया है।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। पर्यटकों के आवागमन को लेकर जहां एक और दार्जिलिंग हिल्स पर्यटन विभाग लगातार तैयारी में जुटी है वहीं दूसरी ओर शुक्रवार सुबह दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-55 का एक हिस्सा टूट कर अलग हो गया है। प्राकृतिक आपदा में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। जीटीए प्रशासक सुरेंद्र गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार तीनधरिया के पास गैरीगांव इलाके में करीब 40 मीटर राष्ट्रीय राजमार्ग तड़के भूस्खलन के कारण सिलीगुड़ी कर्सियांग से कट गया है।

इसके वजह से सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सड़क सम्पर्क को बहाल करने में अभी समय लगेगा।उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण दार्जिलिंग से सम्पर्क पूरी तरह टूटा नहीं है और वाहनों को अब रोहिणी होते हुए लंबे मार्ग से जाने को कहा जा रहा है।

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यातायात व्यवस्था को कन्वर्ट करने के लिए वह पुलिस तैनात किया गया है। साथ ही भूस्खलन के पास के गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कवायद शुरू की गई है। दार्जिलिंग हिल्स का भूस्खलन से पुराना नाता रहा है। इसके पहले भी 2011 में भूस्खलन के कारण इस पूरे क्षेत्र में काफी तबाही मची थी। भूस्खलन राष्ट्रीय राजमार्ग के नुकसान पर सांसद राजू बिष्ट ने चिंता व्यक्त की है। राष्ट्रीय राजमार्ग 55 उन्नत किस्म  से हिल्स के लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण तैयार करने की मांग पहले ही मंत्रालय से कर चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी