जयगांव में भूटानी नागरिक ने चाकू मार कई लोगों को किया घायल

भूटान की सीमा पर स्थित जयगांव के एमजी रोड पर गुरुवार की रात एक भूटानी नागरिक ने कई लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 10:26 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 10:26 AM (IST)
जयगांव में भूटानी नागरिक ने चाकू मार कई लोगों को किया घायल
जयगांव में भूटानी नागरिक ने चाकू मार कई लोगों को किया घायल
जयगांव [संवादसूत्र]। भूटान की सीमा पर स्थित जयगांव शहर के एमजी रोड में गुरुवार की रात करीब आठ बजे एक भूटानी नागरिक ने कई लोगों को चाकू मार दिया। इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने आरोपित भूटानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम सोनम वांगचुक है, जो भूटान के थिम्पू का रहने वाला है। इसके हमले में घायल होनेवाले सभी बिहार के मोतिहारी के निवासी हैं। इनका इलाज अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया कि भूटानी नागरिक स्कूटी पर सवार होकर जयगांव से भूटान की ओर जा रहा था। एमजी रोड पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके कारण उसने स्कूटी से सड़क के किनारे खड़े कुछ लोगों को टक्कर मार दी। जब लोगों ने उसे पकडऩे का कोशिश की तो उसने चाकू निकालकर वहां पर खड़े कई लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति के हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में बिहार के मोतिहारी निवासी संजय प्रसाद, दिनेश महतो, जयशंकर प्रसाद, बमशंकर जायसवाल हैं। ये जयगांव में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। घटना की खबर मिलते ही जयगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित भूटानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वह स्कूटी की मरम्मत कराने के लिए जयगांव आया था। 
जयगांव के एएसपी गणेश विश्वास ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।  
chat bot
आपका साथी