फिर पुलिस टीम जाएगी चोपड़ा

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी मर्डर मोड़ पर गला रेतकर हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी आरोपित की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 11:09 PM (IST)
फिर पुलिस टीम जाएगी चोपड़ा
फिर पुलिस टीम जाएगी चोपड़ा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : मर्डर मोड़ पर गला रेतकर हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि इस मामले में कई दिनों का समय बीत गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फिर से एक टीम चोपड़ा जाएगी। इससे पहले

आरोपित को गिरफ्तार करने चोपड़ा गई न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई थी। हालांकि अब तक की जांच में रुपये के लेन-देन की वजह से ही हत्याकांड को अंजाम दिए जाने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं।

यहां बता दें कि बीते बुधवार की देर रात सिलीगुड़ी से सटे न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत फूलबाड़ी के मर्डर मोड़ इलाके से खून में सना एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना अंतर्गत उत्तर मंडल बस्ती इलाका निवासी सद्दाम हुसैन (25) के रुप में कराई गई। मृतक बांग्लादेश को बोल्डर निर्यात करने वाला व्यापारी बताया गया। व्यापार की वजह से ही मृतक फूलबाड़ी से सटे जोटियाकाली इलाके में किराये पर रहता था। बीते गुरुवार को मृत सद्दाम हुसैन को अपने घर चोपड़ा जाने की बात थी, लेकिन उसके पहले ही उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। मामले की जांच कर रही न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस की टीम मिले सुरागों के आधार पर चोपड़ा भी गई लेकिन खाली हाथ लौट आई है।

परिवार के मुताबिक मृतक के पास ढ़ाई लाख रुपया था। जबकि पुलिस ने मृतक की जेब से मात्र पचास हजार रुपया ही बरामद किया है। हत्या के बाद मृतक के पास से दो लाख रुपए गायब हैं। फोन लोकेशन से सुराग

पुलिस सूत्रों की माने तो बोल्डर निर्यात व्यापार में लेन-देन की वजह से ही एक व्यक्ति के साथ मृतक का छत्तीस का आंकड़ा चल रहा था। पुलिस के मुताबिक मृत सद्दाम का हत्यारा भी उसके गांव चोपड़ा के उत्तर मंडल बस्ती का ही रहने वाला है। फोन लोकेशन के साथ मौका-ए-वारदात से पुलिस को मिले सुराग ने इसी तरफ इशारा किया है। क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एसीपी शुभेंद्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध मृतक का करीबी होने के सुराग मिले हैं। बल्कि मुख्य संदिग्ध भी मृतक के गांव का ही निवासी है। मिले सुरागों के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की एक टीम चोपड़ा गई थी। जांच पूरी कर टीम वापस लौट आई है। जल्द ही मुख्य संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में होने के आश्वासन उन्होंने दिया है।

chat bot
आपका साथी