एसकेएम की परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची पश्चिम सिक्किम के जूम सालधारी

परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष पीएस गोले पश्चिम सिक्किम के जूम सालधारी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, वहां लोगों की समस्याओं को सुना।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Thu, 06 Dec 2018 11:22 AM (IST) Updated:Thu, 06 Dec 2018 11:22 AM (IST)
एसकेएम की परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची पश्चिम सिक्किम के जूम सालधारी
एसकेएम की परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची पश्चिम सिक्किम के जूम सालधारी
गंगटोक [जागरण संवाददाता]। सिक्किम में विपक्षी दल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की परिवर्तन संकल्प यात्रा पश्चिम सिक्किम के जूम सालघारी विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई। इस इलाके में पार्टी अध्यक्ष पीएस गोले का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
नया बाजार, सिस्ने, पिपले, रोथक, भक्मे, सवाली व रातेपानी गांवों के लोगों से एसकेएम प्रमुख ने मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने इस दौरान सीधे संवाद के तहत सिक्किम में अपेक्षा के अनुसार विकास नहीं हो पाने तथा का जिक्र किया। कहा कि 25 वर्षों तक लगातार सत्ता में बहने रहने के बावजूद मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने अभी भी प्रधानमंत्री से समय मांगना अनुचित बताया। उन्होंने 25 वर्ष पूर्व के युवाओं को अभी तक उसी अवस्था में उपेक्षित होने का आरोप लगाया है।
गोले ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचारियों को सामने लाने के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। चामलिंग पर तानाशाह होने का आरोप लगाया है। कहाकि इस शासनकाल में जनता में भय व्याप्त है। यात्रा में पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
chat bot
आपका साथी