झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद में भिड़े दो पड़ोसी

-सरिए से किया हमलाहालत बेहद गंभीर -चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्जएक गिरफ्तार जाग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 08:35 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 08:35 PM (IST)
झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद में भिड़े दो पड़ोसी
झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद में भिड़े दो पड़ोसी

-सरिए से किया हमला,हालत बेहद गंभीर

-चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज,एक गिरफ्तार जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सुबह-सवेरे आंगन में झाड़ू लगाने को लेकर दो पड़ोसी के बीच का विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया। इस विवाद में एक पड़ोसी बुरी तरह घायल होकर अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। वहीं दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है। घटना सिलीगुड़ी से सटे माटीगाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के ग्रूप-डी कर्मचारी क्वार्टर में की है।

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज चौकी की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्टॉफ क्वार्टर में दशरथ मल्लिक और विक्की मल्लिक पड़ोसी हैं। दशरथ मल्लिक स्थायी और विक्की अस्थायी कर्मचारी है। मंगलवार की सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगाने से उड़ने वाली धूल इन दोनों के बीच विवाद का विषय बना। इसी बात को लेकर दोनों के बीच भारी विवाद शुरु हो गया। आरोप है कि उसी क्रम में दशरथ मल्लिक ने सरिए से विक्की पर हमला कर दिया। विक्की के सिर पर गहरी चोट लगी हैं, वहीं जख्म भी हुए हैं। उसे फौरन उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बाद में उसे एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उसकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में विक्की की पत्नी और मां भी घायल हुई हैं। विक्की मल्लिक के परिवार वालों ने दशरथ मल्लिक सहित कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के आधार पर मेडिकल कॉलेज चौकी की पुलिस ने दशरथ मल्लिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी