डफली बजाकर पूरे देश में शांति का संदेश दे रहे हैं निशिकांत कुमार

बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले निशिकांत कुमार डफली बजा कर पूरे देश में शांति का संदेश दे रहे हैं। निशिकांत कुमार इन दिनों साइकिल यात्रा पर हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 03:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 03:28 PM (IST)
डफली बजाकर पूरे देश में शांति का संदेश दे रहे हैं  निशिकांत कुमार
डफली बजाकर पूरे देश में शांति का संदेश दे रहे हैं निशिकांत कुमार

सिलीगुड़ी, जेएनएन। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले निशिकांत कुमार डफली बजा कर पूरे देश में शांति का संदेश दे रहे हैं। निशिकांत कुमार इन दिनों साइकिल यात्रा पर हैं। इस साल 30 जून को उन्होंने बिहार के बेगूसराय से ही अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी।

सोमवार को वह सिलीगुड़ी पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका विभिन्न संगठनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। अब तक कई राज्यों में सैकड़ों किलोमीटर यात्र निशिकांत कुमार अपनी साइकिल से चुके हैं। वह बेगूसराय जिले के नोनपुर गांव के रहने वाले हैं। पेशे से वह एक रंगकर्मी हैं।

उन्होंने बताया कि इन दिनों देश का माहौल काफी खराब है। हालांकि उन्होंने किसी राजनीतिक दल पर कोई कटाक्ष तो नहीं किया लेकिन साफ तौर पर कहा कि आज देश में सांप्रदायिक माहौल काफी खराब है। लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए हैं। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी भी चरम पर है। जिस पाकिस्तान की अपनी कोई औकात नहीं है, वह भी परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। अगर वह परमाणु हमला करता है तो भारत उसे नेस्तनाबूद कर देगा। लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं होगा।

परमाणु बम चलाने से सब कुछ खत्म हो जाएगा। बाद में क्या परिस्थिति उत्पन्न होगी इस पर विचार करने की जरूरत है। निशिकांत कुमार ने आगे कहा कि आज पूरे देश में नफरत का माहौल है। लोग उन्मादी हो रहे हैं। जिससे वह काफी दुखी हैं। एक रंगकर्मी होने के कारण उनकी जिम्मेदारी है कि वह आम लोगों के बीच शांति एवं सौहार्द का संदेश दें। इसी कारण से हुआ पूरे देश की साइकिल यात्र पर निकले हैं। जहां भी जाते हैं लोगों के बीच डफली बजा कर गीत गाते हैं और अमन-चैन का संदेश देते हैं। सिलीगुड़ी के बाद निशिकांत कुमार असम के लिए रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी