माहेश्वरी महिला मंडल ने की कन्याओं की पूजा

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शारदीय नवरात्र के अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल सिलीगुड़ी ने माहेश्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:39 PM (IST)
माहेश्वरी महिला मंडल ने की कन्याओं की पूजा
माहेश्वरी महिला मंडल ने की कन्याओं की पूजा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

शारदीय नवरात्र के अवसर पर

माहेश्वरी महिला मंडल सिलीगुड़ी ने माहेश्वरी भवन के प्रागण में 51 कन्याओं को मा दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजन किया गया। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए घर का बना हुआ शुद्ध भोजन की थाली को पैक करके प्रसाद स्वरूप भेंट किया गया। शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही उपहार के तौर पर कन्याओं को टिफिन, हेयर बैंड ,रुमाल, चुनरी, पेंसिल बॉक्स ,फल, चॉकलेट एवं दक्षिणा भेंट स्वरूप दे कर खुशी बाटने की कोशिश की गई। सेवा कार्य संस्था की सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संचालित करने में संयोजक उषा लोहिया, सचिव मनिला राठी, कोषाध्यक्ष सविता झंवर की भूमिका सराहनीय रही। रीता कल्लानी, पुष्पा गट्टानी, रेणु माहेश्वरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करावाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अध्यक्ष भारती बिहानी ने संस्था की ओर से सभी को धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी