राज्यपाल ने दिखाई गोरखालैंड की उम्मीद

-भारत बदल रहा है दुनिया देख रही है भारत के प्रधानमंत्री विश्व नेता के रूप में उभरे हैं -देश में ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:12 AM (IST)
राज्यपाल ने दिखाई गोरखालैंड की उम्मीद
राज्यपाल ने दिखाई गोरखालैंड की उम्मीद

-भारत बदल रहा है, दुनिया देख रही है, भारत के प्रधानमंत्री विश्व नेता के रूप में उभरे हैं

-देश में हर विकट समस्या का होगा समाधान : जगदीप धनखड़ जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अलग राज्य गोरखालैंड की उम्मीद दिखाई है। उन्होंने कहा कि कुछ भी संभव है। देश की तमाम विकट समस्याओं का समाधान होगा। वह शुक्रवार को यहा राजकीय अतिथि निवास (सíकट हाउस) में संवाददाताओं से रू-ब-रू थे। उनसे जब पूछा गया कि गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन के मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो दिन पहले ही त्रिपक्षीय बैठक बुलाई थी, उस बाबत आपका क्या कहना है?

इस सवाल का जवाब राज्यपाल ने यूं दिया कि भारत बदल रहा है। दुनिया देख रही है। भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) विश्व नेता के रूप में उभरे हैं। क्या कभी किसी ने सोचा था कि कश्मीर धारा 370 मुक्त हो जाएगा? क्या कभी किसी ने सोचा था कि बरसों पुराना राम मंदिर का मसला हल हो जाएगा? मगर, इस तरीके से निर्णय हुआ जो सब के गले उतरा। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा न्याय के दायरे में निर्णय हुआ। ऐसे ही देश में हर विकट समस्या का समाधान होगा।

राज्यपाल से जब यह पूछा गया कि, क्या वह उम्मीद करते हैं कि अलग राज्य गोरखालैंड हो जाएगा? तो उन्होंने फिर जवाब दिया कि देश में हर विकट समस्या का समाधान होगा।

chat bot
आपका साथी