प्रशासन के निर्देश की उड़ रही धज्जियां

-सीमावर्ती क्षेत्रों में रिहायसी इलाके में बेचा जा रहा पटाखा जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी दीप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:36 PM (IST)
प्रशासन के निर्देश की उड़ रही धज्जियां
प्रशासन के निर्देश की उड़ रही धज्जियां

-सीमावर्ती क्षेत्रों में रिहायसी इलाके में बेचा जा रहा पटाखा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दीपावली त्योहार में अब एक सप्ताह ही बाकी है। यूं कहें तो धनतेरस से ही दीपावली मनाना प्रारंभ हो जाता है। पर्व के नाम पर पटाखों से सरहदी बाजार पट गये हैं। प्रशासन भले ही भीड़भाड़ वाले स्थानों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पटाखों की दुकानों को रखने का निर्देश जारी किया हो, लेकिन पूरे सीमावर्ती बाजारों में बड़े पैमाने पर पटाखे रखे गये हैं। बताते चलें कि दीपावली के त्योहार को मनाने के लिए लोग पटाखा जलाते हैं। यहीं वजह है कि त्योहार नजदीक आते ही इस व्यवसाय से जुड़े लोग आबादी वाले क्षेत्रों में ही लुका छिपाकर पटाखा रखे हुए हैं। भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पटाखों की दुकान बेखौफ चल रही हैं। यहीं नही दुकानों के आसपास किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए दुकानदार कोई व्यवस्था नहीं किये हुए हैं। कई बार पटाखों की वजह से बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। न जाने इसके बावजूद प्रशासन इस पर क्यों नहीं गंभीर हो रहा है। शहर के विधानमार्केट, हॉगकॉग मार्केट, महावीर स्थान, खोरीबाड़ी, बागडोगरा , नक्सलबाड़ी, बतासी, विधाननगर ,अधिकारी आदि स्थानों के मेन सड़क पर ही दर्जनों ऐसी दुकानें लगी हैं, जिसमें बड़े-बड़े पटाखे भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से आदेश दिया गया है कि कहीं पर भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दुकानें नहीं लगने दी जायेगी उसके बाद भी यहां दुकानों को देखा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी